औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन जरूरी : केपी मलिक
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वर्ष 2026 बैच के सहायक पर्यावरण

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वर्ष 2026 बैच के सहायक पर्यावरण अभियंताओं एवं सहायक वैज्ञानिक अधिकारियों का नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान(यूटीआरआई),लखनऊ में इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम सोमवार से शुरू हुआ। तीन सिंतबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण, वन एवं जयवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री केपी मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन जरूरी है। उन्होंने कहा कि आपके सामने यूपी की 25 करोड़ आबादी के भविष्य के साथ हवा, पानी, मिट्टी व जैव विविधता के संरक्षण के लिए आपको बेहतर कार्य करना होगा। कार्यक्रम में उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डा. आरपी सिंह ने कहा कि राज्य के निरंतर विकास को सतत् एवं पर्यावरणीय रूप से संतुलित तरीके से आगे बढ़ाना बोर्ड की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
बदलती परिस्थितियों में नई तकनीकों को अपनाना, उन्हें सीखना तथा सरकार और उद्योग जगत को इनके प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक करना भी आवश्यक है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

