कैंसर से जूझ रहे पुलिसकर्मी कलमेश का निधन
उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही कलमेश, जो छह महीने से कैंसर से जूझ रहे थे, मंगलवार को सैफई में निधन हो गए। उनकी मौत से परिवार में दुख की लहर दौड़ गई है। कलमेश का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

करीब छह माह से कैंसर से जूझ रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही कलमेश का मंगलवार को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में इलाज के दौरान निधन हो गया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया। बुधवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुदरकोट थाना क्षेत्र के बांजरहार गांव निवासी रामगोपाल के 42 वर्षीय बेटे कलमेश उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही थे। वह करीब छह माह से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले परिजन उन्हें इलाज के लिए सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले आए थे।
मंगलवार को इलाज के दौरान कलमेश ने अंतिम सांस ली। सैफई में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर रात तक शव के पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। बुधवार को गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।कुदरकोट थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पुलिसकर्मी पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। मंगलवार देर रात तक शव गांव पहुंचने की संभावना है। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


