रोजगार सेवक का बेटा बना दरोगा

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर के गांव बंधवा निवासी विचित्र मणि त्रिपाठी का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। वे पढ़ाई में होनहार रहे हैं और उनका चयन सभी के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

रोजगार सेवक का बेटा बना दरोगा

कुशीनगर। रामकोला थाने के गांव बंधवा निवासी विचित्र मणि त्रिपाठी का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। इनके पिता विमलेश मणि त्रिपाठी नौरंगिया ब्लॉक के रोजगार सेवक हैं। भाई आयुष मणि त्रिपाठी राजस्व विभाग में लेखपाल है। विचित्र मणि त्रिपाठी पढ़ाई में शुरू से होनहार रहे और उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा रामकोला के जनता इंटरमीडिएट कॉलेज से प्राप्त किया। उच्च शिक्षा पं. दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर से प्राप्त की। इनके चयन पर प्रवीण कुमार शुक्ल, पूर्व प्रधान विजयधीर मणि त्रिपाठी, मनोज चौधरी, अनूप यादव, बच्चा मणि, प्रदीप मणि, सर्वेश मणि आदि लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए होनहार को बधाई दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।