केक काटा, यादों को किया जीवंत
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी और प्रयागराज जोन के 2001 बैच के यूपी पुलिस उप निरीक्षकों ने सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर धूमधाम से सिल्वर जुबली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने केक काटा, एक-दूसरे को गले मिलकर स्वागत किया और दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी। संगीत और शायरी के साथ यादों को ताजा किया गया।

वाराणसी। बनारस और प्रयागराज जोन में नियुक्त 2001 बैच के यूपी पुलिस के उप निरीक्षकों ने सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सिल्वर जुबली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। इस दौरान केक काटा, सभी को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम में पहुंचे बैचमेट वर्षों बाद अपने साथियों को देखकर भावविभोर हो गए। एक दूसरे से गले मिलकर ढोल नगाड़ों और पुष्पों से स्वागत किया। उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से लेकर अब तक की यादों को संजीदगी से जीवंत करते हुए गीत-संगीत और शायरियों से माहौल को खुशनुमा बनाया। अपने बैच के दिवंगत साथियों को याद कर कुछ पल के लिए मौन रहकर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में सिद्धार्थ मिश्रा, सुनील वर्मा, अमित श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह और विनय मोहन पाठक आदि मौजूद थे।


