पीएमएफएमई योजना का 83.47 प्रतिशत कार्य पूरा
लखनऊ में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) का 83.47 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अपर मुख्य सचिव बी.एल. मीणा के अनुसार, प्रदेश में 31,335 लाभार्थियों में से 26,156 को ऋण स्वीकृत किया गया है। प्रयागराज ने 68.12 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है।

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के कुल लक्ष्य का 83.47 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण के अपर मुख्य सचिव बी.एल. मीणा ने बताया कि पीएमएफएमई के तहत प्रदेश में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निर्धारित 31,335 लाभार्थियों के लक्ष्य की तुलना में 26,156 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 83.47 प्रतिशत है। जिलेवार प्रगति में प्रयागराज ने 68.12 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं कौशाम्बी (58.56 प्रतिशत), कानपुर देहात (55.92 प्रतिशत), ललितपुर (55.42 प्रतिशत) एवं फतेहपुर (55.17 प्रतिशत) उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


