मानदेय बढ़ाने को लेकर पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बभनान में, पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश ने 7 सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरने की योजना बनाई है। पंचायत सहायकों ने एडीओ पंचायत गौर को ज्ञापन सौंपा और मांगों पर जल्दी निर्णय की मांग की। प्रमुख मांगों में वेतन वृद्धि और संविदा समाप्त करने की मांग शामिल है।

मानदेय बढ़ाने को लेकर पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन

बभनान। हिन्दुस्तान संवाद। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सात सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन को लेकर गौर ब्लाक के पंचायत सहायकों ने एडीओ पंचायत गौर को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने मांगों पर जल्द ठोस निर्णय लिए जाने की मांग की है। ब्लाक नेतृत्व ने बताया कि पंचायत सहायकों की पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर आंदोलन की तैयारी की जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने, पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह अथवा न्यूनतम कुशल मजदूरी के बराबर किए जाने की मांग प्रमुख है।

इसके अलावा पंचायत सहायकों की संविदा व्यवस्था समाप्त कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश तथा स्थानांतरण नीति का लाभ देने और ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती में पंचायत सहायकों के लिए 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू करने की मांग की गई है। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों के संबंध में शासन स्तर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो सात सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में धरना जारी रहने तक प्रदेश के पंचायत सहायक कार्य बहिष्कार कर आंदोलन में शामिल रहेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाक अध्यक्ष गौर धर्मेन्द्र कुमार, आकाश यादव, राम दयाल यादव, उमा वर्मा, विजय कुमार, अवधेश पाठक, मो. हनीफ सहित अन्य पंचायत सहायक मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमानदेय बढ़ाने को लेकर पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन