आयोग के प्रतिनिधि मण्डल ने जुटाए ओबीसी के आंकड़े, सुझाव मांगे

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश राज्य के स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का प्रतिनिधि मण्डल विकास भवन सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक में शामिल हुआ। बैठक में ओबीसी वर्ग के आरक्षण, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, और सुधार पर चर्चा की गई। आयोग ने विभिन्न मुद्दों पर जानकारी इकट्ठा की और रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया।

आयोग के प्रतिनिधि मण्डल ने जुटाए ओबीसी के आंकड़े, सुझाव मांगे

उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का प्रतिनिधि मण्डल बुधवार को जिले में पहुंचा। विकास भवन सभागार में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में पिछड़ा वर्ग के रैपिड सर्वे के आंकड़ों, आरक्षण के बारे में जानकारी ली। आयोग के प्रतिनिधि मण्डल में सेवानिवृत्त जिला जज बृजेश कुमार, सेवानिवृत्त एडीजे संतोष कुमार विश्वकर्मा और सेवानिवृत्त आईएएस एसपी सिंह शामिल रहे। बुधवार को दोपहर में जिले में पहुंचे आयोग के प्रतिनिध मण्डल ने विकास भवन सभागार में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों, अधिकारियों से ओबीसी वर्ग की स्थिति की जानकारी ली।

परिवारों की आय के प्रमुख स्रोत, खेती व अन्य व्यवसायों में भागीदारी, भूमि स्वामित्व, बच्चों की शिक्षा व सरकारी सेवाओं में प्रतिनिधित्व से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरान आयोग की ओर से तैयार प्रश्नावली के माध्यम से 13 प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की। इसमें पक्के मकान, शौचालय, पेयजल, घरेलू सुविधाओं के साथ भूमिहीन और आवासहीन परिवारों की स्थिति शामिल है।निकायों में ओबीसी के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, जनसंख्या के अनुपात में उनकी भागीदारी से जुड़े तथ्य जुटाए। बैठक में ओबीसी वर्ग के स्थानीय निकायों में राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों से सुधार के लिए सुझाव भी लिए गए। आयोग तथ्यों और सुझावों को लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा और शासन को रिपोर्ट देगा। बैठक में जो लोग अपनी बात नहीं रख सके, उन्हें पिछड़ा वर्ग से संबंधित जानकारी और सुझाव विकास भवन लखनऊ को पत्र भेज कर देने की सुविधा दी गई है। बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ योगानंद पांडे, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि शामिल रहे। प्रतिनिध मण्डल ने स्थलीय सत्यापन भी किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआयोग के प्रतिनिधि मण्डल ने जुटाए ओबीसी के आंकड़े, सुझाव मांगे