विधायक ने चकबंदी आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

असमोली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर में चकबंदी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी भूमि संबंधी समस्याएँ बनी हुई हैं। विधायक पिंकी यादव ने सोमवार को लखनऊ जाकर चकबंदी आयुक्त से मुलाकात की और किसानों की समस्याओं का शीघ्र निपटारा करने की मांग की। उन्होंने भूमि अभिलेखों में सुधार और धारा-52 की कार्रवाई की आवश्यकता बताई।

विधायक ने चकबंदी आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

असमोली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर में चकबंदी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद वर्षों से लंबित भूमि संबंधी समस्याओं को लेकर सोमवार को विधायक पिंकी यादव ने लखनऊ पहुंचकर चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश से मुलाकात की। उन्होंने किसानों की ओर से ज्ञापन सौंपते हुए धारा-52 की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कराने और भूमि अभिलेखों में मौजूद त्रुटियों के निस्तारण की मांग उठाई। विधायक पिंकी यादव ने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी ग्राम रघुनाथपुर के अनेक किसानों को भूमि अभिलेखों में त्रुटियों और धारा-52 लंबित होने के कारण लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन कमियों के चलते किसानों को खतौनी, नामांतरण, कृषि ऋण, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में कठिनाइयां झेलनी पड़ रही हैं।

उन्होंने मांग कि संबंधित प्रकरणों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर जल्द से जल्द धारा-52 की कार्रवाई पूरी कराई जाए तथा तहसील स्तर पर लंबित भूमि अभिलेखों की त्रुटियों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसानों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण होना चाहिए। चकबंदी आयुक्त ने विधायक को आश्वस्त किया कि प्रकरण का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की जाएगी। नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। विधायक ने भरोसा जताया कि जल्द ही रघुनाथपुर के किसानों को भूमि संबंधी लंबित समस्याओं से राहत मिलेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।