कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए आशीष
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के 60वें अधिवेशन में बस्ती शाखा के महामंत्री आशीष कुमार को प्रांतीय उपाध्यक्ष चुना गया। आशीष को 544 वोटों में से 336 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी को 200 वोट मिले। विकास भवन कर्मचारी संघ बस्ती ने उनके सम्मान में समारोह का आयोजन किया।

बस्ती। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के 60वें प्रान्तीय अधिवेशन व चुनाव में बस्ती शाखा के महामंत्री आशीष कुमार प्रांतीय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। यह निर्वाचन मतदान से हुआ। कुल पड़े 544 वोटों में आशीष कुमार को 336 वोट मिले, जो प्रतिद्वंदी को प्राप्त 200 मतों के सापेक्ष 136 मत अधिक पाकर निर्वाचित घोषित हुए। आशीष कुमार को प्रान्तीय उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर विकास भवन कर्मचारी संघ बस्ती ने सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया। विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि इस निर्वाचन से बस्ती कलेक्ट्रेअ कर्मचारी संघ प्रदेश में मजबूत होगा।
स्वागत करने वाले में मस्तराम वर्मा, तौलू प्रसाद, अशोक मिश्र, अखिलेश पाठक, ई. अभिषेक सिंह, ओमप्रकाश, हरिशंकर, सरोज मिश्र, सुजीत कुमार, अशोक सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव, अजय आर्य, रविन्द्र कुमार, देवेन्द्र सिंह, राजेश रंजन, पुनीत पान्डेय, प्रेम प्रकाश, पंकज मल्ल, काजी अनवार, गोवर्धन उपाध्याय, अखिलेष शरण पान्डेय आदि रहे।

