कर्मचारी महासंघ डीजीएमई चिकित्सा शिक्षा से लखनऊ में मिला

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

राजकीय मेडिकल कॉलेज कर्मचारी महासंघ एक प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ में डीजीएमई से मिला। उन्होंने कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा की, जिनमें तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्तियाँ, जीपीएफ भुगतान का अधिकार और लैब टेक्नीशियन का ग्रेड बढ़ाने जैसी माँगें शामिल थीं।

कर्मचारी महासंघ डीजीएमई चिकित्सा शिक्षा से लखनऊ में मिला

राजकीय मेडिकल कॉलेज कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीएमई चिकित्सा शिक्षा से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों पर वार्ता की गई। लंबित मांगों में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर शासनादेश के अनुसार 20 प्रतिशत पदों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से भरा जाए। तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर 90 प्रतिशत जीपीएफ के भुगतान का अधिकार राजकीय मेडिकल कालेजों के प्रधानाचार्यों को दिया जाए। लैब टेक्नीशियन का ग्रेड 2800 से 4200 किया जाए। पैरामेडिकल स्टाफ का कैडर रिव्यू किया जाए। लखनऊ में कर्मचारियों को ठहरने हेतु गैस्ट हाऊस का निर्माण किया जाए आदि मांगों पर चर्चा की।

वार्ता में डीजीएमई नेहा शर्मा, संयुक्त सचिव आनंद त्रिपाठी, एफसी शशी भूषण तोमर, सहित प्रदेशाध्यक्ष सतीश त्यागी, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, आरएन पांडे, अमित वर्मा, लाल सिंह, आशीष त्रिपाठी, अरविंद कुमार,लाल सिंह, मनोहर लाल आदि रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।