अयोध्या में लेखपाल पर कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे लेखपाल
अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपालों में एंटी करप्शन कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश है। प्रदेशभर के लेखपालों ने पीडीडीयू नगर तहसील में धरना दिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है, साथ ही ट्रैप कार्रवाई से पहले शिकायत की सत्यता की जांच की आवश्यकता बताई है।

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल के खिलाफ एंटी करप्शन की कार्रवाई को लेकर प्रदेशभर के लेखपालों में आक्रोश है। इसके विरोध में लेखपाल शनिवार को पीडीडीयू नगर तहसील में धरने पर बैठ गए। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ चंदौली ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अयोध्या प्रकरण की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। संघ का कहना है कि एंटी करप्शन टीम की ट्रैप कार्रवाई के दौरान लेखपालों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत निजी रंजिश और स्वार्थ के चलते की जाती है। संघ ने मांग की है कि ट्रैप से पहले शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, शिकायत की सत्यता और उद्देश्य की जांच की जाए।
सोहावल प्रकरण में सीसीटीवी फुटेज, ऑडियो-वीडियो व अन्य साक्ष्यों की निष्पक्ष समीक्षा हो। धरने में रघुवंश सिंह, राकेश सिंह, भोला नाथ शर्मा, अजीत तिवारी, रोहित सिंह, राजकुमार सिंह, आकाशदीप, विवेक यादव, आशीष श्रीवास्तव, विशाल गौतम, अमित तिवारी, नवीन आनंद, शंभू राय, विनोद सिंह सहित कई लेखपाल शामिल रहे।


