लंबित मांग पूरी न होने पर पांच अगस्त से अतिरिक्त हल्के का काम छोड़गे लेखपाल

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने राजस्व परिषद अध्यक्ष के नाम एक ज्ञापन प्रस्तुत किया है जिसमें लंबित मांगों को पूरा न करने पर पांच अगस्त से अतिरिक्त हल्के का काम छोड़ने की चेतावनी दी गई है। संघ ने स्थानांतरण, पदोन्नति और भत्तों में वृद्धि की मांग की है, अन्यथा ऑनलाइन कामों का बहिष्कार किया जाएगा।

लंबित मांग पूरी न होने पर पांच अगस्त से अतिरिक्त हल्के का काम छोड़गे लेखपाल

लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने राजस्व परिषद अध्यक्ष के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने लंबित मांगों के पूरा न होने पर पांच अगस्त से अतिरिक्त हल्के का काम छोड़ने की बात कहीं है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने लंबित मांगों को लेकर राजस्व परिषद की अध्यक्षा के नाम शनिवार को लोनी उपजिलाधिकारी दीपक कुमार को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। लेखपाल संघ शाखा लाेनी के सचिव ललित कुमार ने बताया कि शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, राजस्व अभिलेखों के अद्यतन, आपदा प्रबंधन समेत शासकीय कार्यों का दायित्व लेखपाल पर है।

लेखपालों के बढ़ते कार्यभार, पदोन्नति न होने और वेतन विसंगति के कारण उनमें असंतोष है। लेखपाल अपने घर से करीब 400 से 800 किलोमीटर दूर तैनात हैं। ज्ञापन में लेखपालों के स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खोलकर इच्छुक लेखपाल के तबादले करने, पदोन्नति की सूची जारी किए जाने, वर्ष 2024 के विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने, भत्तों में वृद्धि किए जाने, भूलेख व अन्य सहायक पटल से सम्बद्ध लेखपाल को अवमुक्त किए जाने की मांग की है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मांग न माने जाने पर पांच अगस्त से अतिरिक्त हल्के का काम छोड़ने और ऑनलाइन कामों का बहिष्कार करने की बात कहीं है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।