लेखपाल संघ ने डीएम को सौंपा मांग-पत्र, समस्याओं के निस्तारण की मांग

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने जिलाधिकारी को लंबित समस्याओं को लेकर मांग-पत्र सौंपा। संघ ने आठ मुद्दों पर मांग की, जिसमें आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्रों का बकाया भुगतान, लेखपालों के स्थानांतरण, वेतन और अन्य लंबित मामलों का निस्तारण शामिल है। संघ ने चेतावनी दी है कि समयबद्ध कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

लेखपाल संघ ने डीएम को सौंपा मांग-पत्र, समस्याओं के निस्तारण की मांग

गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई ने लेखपाल संवर्ग की लंबित समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को मांग-पत्र सौंपा। संघ ने कहा कि लंबे समय से समस्याओं का निस्तारण न होने से लेखपालों में रोष है। जिला मंत्री दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में सौंपे गए मांग-पत्र में संघ ने 8 सूत्रीय मांगें रखीं। संघ ने वर्ष 2024 व 2025 के आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्रों के बकाया भुगतान, तहसील व जिला कार्यालय से संबद्ध लेखपालों को मूल पटल पर भेजने, चारों तहसीलों में समय से वेतन दिलाने, 2024 बैच के लेखपालों का रिजल्ट तैयार कर आजमगढ़ प्रशिक्षण केंद्र को भेजने की मांग की।

इसके अलावा इच्छुक लेखपालों का नियमानुसार स्थानांतरण, निजी अनुरोध पर हुए स्थानांतरण में संबंधित तहसील के लिए कार्यमुक्त करने, शासनादेश के अनुसार इच्छुक लेखपालों को शस्त्र लाइसेंस जारी करने तथा एसीपी, एरियर व डीए के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग भी रखी गई। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो 25 सितंबर को संगठन अहम निर्णय लेगा और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को बाध्य होगा।इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुण्डरीक पाण्डेय, तहसील मंत्री सदर आत्माराम वर्मा, तहसील अध्यक्ष मनकापुर स्वामीनाथ शुक्ला, तहसील मंत्री मनकापुर रामपूजन यादव, तहसील मीडिया प्रभारी करनैलगंज दिनेश कुमार मौर्या, तहसील मीडिया प्रभारी सदर अनिल विश्वकर्मा सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलेखपाल संघ ने डीएम को सौंपा मांग-पत्र, समस्याओं के निस्तारण की मांग