तहसील में लेखपालों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान, बिजनौर
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ नजीबाबाद के लेखपालों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन के साथ तहसील परिसर में धरना दिया। संघ का कहना है कि उनके कई पुरानी मांगें लंबित हैं, जबकि वे अपने दायित्वों को निभा रहे हैं। इस प्रदर्शन में कई संघ के सदस्य मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा नजीबाबाद की ओर से लेखपालों ने मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना देते हुए मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी नजीबाबाद को ज्ञापन सौंपा। लेखपाल संघ का कहना है कि लेखपाल लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी कई पुरानी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। मौके पर तहसील अध्यक्ष लेशवंत कुमार, तहसील सचिव दीपक कुमार, जिलामंत्री गौरव कुमार, सुदर्शन कुमार, शुभम यादव, अश्वनी पवार, दिनेश कुमार, आदेश यादव, वीरेंद्र अवस्थी, आयुष पाराशर, महेश कुमार, पवन दिवाकर, अजब सिंह सैनी, पूजा रानी, शिवी तालियान, रुचि शर्मा आदि मौजूद रहे।


