फूलपुर में भी लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार
फूलपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को पूरे प्रदेश के साथ फूलपुर
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को पूरे प्रदेश के साथ फूलपुर तहसील में भी लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने लंबे समय से लंबित विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई और शासन से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। धरने के दौरान लेखपालों ने कहा कि मांगों का समाधान नहीं होने तक आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री राहुल पटेल ने कहा कि लेखपाल पिछले करीब 16 वर्षों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शासन और राजस्व परिषद के समक्ष पत्राचार और अनुरोध करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक अपेक्षित सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि अब अनुरोध की सीमा समाप्त हो चुकी है, जिसके चलते लेखपालों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि लेखपाल संघ की मांगों को लेकर कई बार शासन स्तर पर पत्राचार और अनुरोध किया गया, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिला। अब पूरे प्रदेश में आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों को स्वीकार कर उनके संबंध में शासनादेश जारी नहीं किया जाता, तब तक लेखपाल धरने से नहीं उठेंगे।


