लेखपालों ने अतिरिक्त हल्के के बस्ते सोंपकर शुरू किया कार्य बहिष्कार

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने लंबित मांगों के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन दिया। संघ ने पोर्टल खुलने, पदोन्नति सूची, प्रशिक्षण परीक्षा परिणाम और अन्य सुविधाओं की मांग की। मंगलवार को लेखपालों ने कार्य बहिष्कार प्रारंभ कर दिया और चेतावनी दी कि सकारात्मक निर्णय न होने पर और कठोर कदम उठाए जाएंगे।

लेखपालों ने अतिरिक्त हल्के के बस्ते सोंपकर शुरू किया कार्य बहिष्कार

खेकड़ा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील खेकड़ा इकाई ने लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन देकर चेतावनी दी थी। मंगलवार को अतिरिक्त हल्के के बस्ते राजस्व निरीक्षक को जमाकर कार्य बहिष्कार प्रारम्भ कर दिया। ज्ञापन में लेखपाल संघ ने अंतरमंडलीय स्थानांतरण के लिए पोर्टल दोबारा खोलने, चयन वर्ष 2025 और 2026 की पदोन्नति सूची जारी करने और वर्ष 2024 के नव नियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम व प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की थी। इसके अलावा स्टेशनरी, वाहन और विशेष भत्ते में वृद्धि, भूलेख कार्यालयों से लेखपालों को मूल कार्य पर लगाने, ग्राम सचिवालयों में मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।

संघ ने 2800 ग्रेड पे की विसंगति दूर करने, लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करने तथा लैपटॉप व मोबाइल उपलब्ध कराने की मांग रखी। चेतावनी दी थी कि 22 सितंबर तक सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो लेखपाल अपने मूल हल्के में कार्य करते हुए अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार करेंगे। मंगलवार को लेखपालों ने अतिरिक्त हल्के का बस्ता राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा कर दिया।। अगले चरण में ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार सहित अन्य कठोर निर्णय लेने की चेतावनी दी गई। लेखपालों में संघ के ब्लाक अध्यक्ष संजीव राठी, सचिव विजय कुमार, रवि कुमार, एकता, ऋषि आदि शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलेखपालों ने अतिरिक्त हल्के के बस्ते सोंपकर शुरू किया कार्य बहिष्कार