मांगों को लेकर लेखपालों ने दिया धरना

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

कुंडा में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। लेखपालों ने अयोध्या घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की और एसडीएम को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। धरने का नेतृत्व सतीश कुमार ने किया, जहां कई लेखपाल मौजूद रहे।

मांगों को लेकर लेखपालों ने दिया धरना

कुंडा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्नान पर कुंडा लेखपाल संग के बैनर तले लेखपालो ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और मांगों को पूरा कराने की मांग किया। कुंडा तहसील परिसर में लेखपाल संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार की अगुवाई में लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना दिया। 20 अगस्त को अयोध्या के सोहावल लेखपाल उत्कर्ष दीप के साथ हुई घटना से पूरा लेखपाल संवर्ग आहत और आक्रोशित है। लेखपालों ने अयोध्या प्रकरण की निष्पक्ष जांच, ट्रैप कार्रवाई से पूर्व अनिवार्य जांच समेत तीन सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम को दिया।

इस मौके पर अध्यक्ष सतीश कुमार, महामंत्री संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष अरुण प्रकाश, आदित्य नाथ, राज कुमार, प्रतीक गुप्ता, राम प्रसाद, हरश्चिन्द्र, कृष्ण कुमार पांडेय, अनुज कुमार, तीरथराज तिवारी आदि लेखपाल मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमांगों को लेकर लेखपालों ने दिया धरना