लेखपालों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, बलिया
share

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कई मांगें रखी हैं। इनमें लेखपाल का प्रारंभिक वेतनमान लेवल-5 करने, वेतन विसंगति दूर करने और अन्य सुविधाओं में वृद्धि शामिल हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 7 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार करेंगे।

लेखपालों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सिकंदरपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई ने शनिवार को उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से शासन स्तर पर लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग उठाई। इनके प्रमुख मांगों में लेखपाल संवर्ग का प्रारंभिक वेतनमान लेवल-5 किए जाने, वेतन विसंगति दूर करने तथा अंतर मंडलीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने, स्टेशनरी भत्ता, वाहन भत्ता और अन्य सुविधाओं में वृद्धि किए जाने आदि हैं। चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो सात अक्तूबर से संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जायेगा। इस मौके पर अरुण कुमार सिंह, रणजीत कुमार वर्मा, पवन पाण्डेय, सचिन यादव, राजीव रंजन राय, शैलेन्द्र खरवार, ईश्वर दयाल आदि थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलेखपालों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन