मेपल्स गर्ल्स डिग्री कालेज में छात्राओं ने किया पौधारोपण
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान के तहत मेपल्स ग्रुप ऑफ हायर एजुकेशन गर्ल्स कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. मधु दीक्षित ने छात्राओं को पर्यावरण बचाने और अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ न लगाने से पृथ्वी का तापमान बढ़ता है, जिससे संतुलन बिगड़ सकता है।
उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण महाअभियान के अन्तर्गत मेपल्स ग्रुप ऑफ हायर एजुकेशन गर्ल्स कॉलेज बुढाना के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे संस्थान की बालिकाओं इरम, निशा, भावना पाल, स्नेहा, सानिया सैफी, सिमरन सैफी, माही त्यागी, खुशी, नीलू के साथ-साथ संस्थान के प्रवक्ताओं, स्टाफ आदि के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। साथ ही संस्थान की प्राचार्या डॉ. मधु दीक्षित के द्वारा संस्थान की बालिकाओं को संदेश दिया कि "एक पेड़ सौ सुखों के समान है। आइए, अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और धरती को हरा-भरा बनाए" और बताया कि पृथ्वी के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।
इसका एकमात्र कारण पेड़-पौधों की कटाई है। यदि समय रहते पेड़-पौधों का संरक्षण नही किया गया, तो संतुलन बिगड़ जाएगा। इसका प्रभाव पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक प्राणी पर पड़ेगा। पर्यावरण को बचाने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने है। जब भी अवसर मिले हमें पेड़-पौधें अवश्य लगाने चाहिए।


