आलू किसान करा लें ऑनलाइन पंजीकरण, भाव टूटने पर मिलेगी सहायता

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश सरकार ने आलू किसानों की आर्थिक सुरक्षा के लिए भामाशाह भाव स्थिरता कोष की शुरुआत की है। जिले के किसानों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना के तहत, बाजार में आलू के दाम गिरने पर किसानों को अनुदान मिलेगा, और उन्हें अधिकतम 20,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।

आलू किसान करा लें ऑनलाइन पंजीकरण, भाव टूटने पर मिलेगी सहायता

बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने आलू उत्पादक किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने तथा बाजार में आलू के दामों में होने वाली गिरावट से बचाने के लिए भामाशाह भाव स्थिरता कोष की शुरुआत की है। इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जनपद बस्ती के पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए जिला उद्यान विभाग की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि कोष का मुख्य उद्देश्य आलू किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाना है। योजना के अंतर्गत किसानों को बाजार भाव गिरने पर अनुदान मिलेगा। यदि बाजार में आलू की कीमतें अत्यधिक गिरती हैं, तो किसानों को निर्धारित लागत के 25 प्रतिशत या उत्पादन लागत व बिक्री मूल्य के अंतर में से जो भी कम होगा, उतने अनुदान की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

प्रति किसान अधिकतम दो हेक्टेयर क्षेत्र और प्रति हेक्टेयर अधिकतम 240 कुंतल उत्पादन तक सीमित होगा। निजी शीतगृहों (कोल्ड स्टोरेज) में आलू भंडारित करने वाले किसानों को 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भंडारण शुल्क अनुदान दिया जाएगा। एक किसान को अधिकतम 20,000 तक की वित्तीय सहायता मिल सकेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआलू किसान करा लें ऑनलाइन पंजीकरण, भाव टूटने पर मिलेगी सहायता