मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना कोचिंग का डीएम ने किया शुभारम्भ

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई में समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने चयनित छात्रों को शील्ड प्रदान की। इस अवसर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रणनीति, अध्ययन पद्धति और नियमित अभ्यास के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना कोचिंग का डीएम ने किया शुभारम्भ

हरदोई। समाज कल्याण विभाग ने जनपद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग का शुभारम्भ जिलाधिकारी ने सीएसएनपीजी कॉलेज में दीप प्रज्जवलन किया गया। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत अध्ययन करने वाले अन्तिम रूप से परीक्षा में चयनित छात्र मीना तिवारी (एस०आई०), अमित कुमार (एस०आई०), आकाश (लोको पायलट) को जिलाधिकारी ने शील्ड प्रदान की। जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव द्वारा समस्त छात्र/छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, प्रभावी अध्ययन पद्धति और नियमित अभ्यास के महत्व पर विस्तृत मार्ग दर्शन दिया गया। परीक्षा के तैयारी के दौरान कठिनाइयो और उनके सामाधान के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इसके उपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) निधि वर्मा द्वारा परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का गहन अध्ययनन, परीक्षा पैटर्न की समझ और नियमित मॉक टेस्ट देने को सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

इस मौके पर प्राचार्य कौशलेन्द्र कुमार सिंह ने रणनीति पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमुख्यमंत्री अभ्युदय योजना कोचिंग का डीएम ने किया शुभारम्भ