कैशलेश चिकित्सा योजना का आयोजन

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश सरकार ने मांट ब्लॉक के सभागार में शिक्षकों और विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और डीबीटी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत प्रति विद्यार्थी 1200 रुपए का अंतरण किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारियों और शिक्षकों ने भाग लिया।

कैशलेश चिकित्सा योजना का आयोजन

तहसील के शिक्षकों व उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेश चिकित्सा योजना एवं विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रति विद्यार्थी 1200 रुपए का अंतरण और उत्तर प्रदेश सरकार और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मध्य महत्वपूर्ण एमओयू के आदान प्रदान के अंतर्गत कार्यक्रम मांट ब्लॉक के सभागार में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में नोडल एवं बृज आदर्श इंटर कॉलेज मांट के प्रधानाचार्य डॉ देव प्रकाश, तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, खंड विकास अधिकारी अभिमन्यु सेठ, खंड शिक्षा अधिकारी गिर्राज सिंह, राजकीय विद्यालय विवावली के पंकज शर्मा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक सहित मांट तहसील के माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थिति रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।