6495 शिक्षक-कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इसमें 59 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी गई। राज्य मंत्री केपी मलिक ने नागरिकों से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम में अनुपस्थित रहा।

6495 शिक्षक-कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ

बागपत। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी से शुभारंभ कर दिया है। कार्यक्रम का कलक्ट्रेट सभागार में सीधा प्रसारण देखा गया। योजना के शुभारंभ के साथ ही विद्यार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भी विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में भेजी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री केपी मलिक और विधायक योगेश धामा रहे। राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। शिक्षक केवल विद्यार्थियों का भविष्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्र का भविष्य भी गढ़ते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य किए जा रहे है। जनपद बागपत में बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग 59 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 12 रुपये प्रति विद्यार्थी की धनराशि हस्तांतरित की गई। जनपद में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग के 2355 शिक्षक, 1560 रसोइया, 32 अनुदेशक, 35 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय स्टाफ, 378 शिक्षामित्र तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के 1,145 एडेड विद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारी लाभांवित होंगे। इस दौरान राज्य मंत्री केपी मलिक, विधायक योगेश धामा एवं जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से पांच लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा के डमी कार्ड वितरित किए। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह, डीआईओएस राजीव कुमार यादव, बीएसए गीता चौधरी सहित शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे.

एक पेड़ मां के नाम से जुड़ने का आह्वान किया

राज्य मंत्री केपी मलिक ने सभी नागरिकों से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि पौधे हमें ऑक्सीजन, फल, छाया और जीवन प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को धरती माता की सेवा के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए.

योजना से स्वास्थ्य विभाग रहा गायब

शिक्षक और कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया, लेकिन कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ही गायब रहा। कार्यक्रम में न सीएमओ नजर आए और न ही स्वास्थ्य विभाग से कोई अन्य चिकित्साधिकारी मौजूद रहा। जबकि योजना स्वास्थ्य विभाग से भी जुड़ी हुई है.

स्वास्थ्य शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता

बड़ौत। नगर के महर्षि दयानंद सरस्वती वैदिक महाविद्यालय के सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलैस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें कार्डों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुरेंद्र पाल आर्य ने कहा स्वास्थ्य शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता है। शिक्षा का मुख्य उद्देश्य शारीरिक, मानसिक व आत्मिक विकास करना है। इसके अभाव में शिक्षण कार्यक्रम अधूरा है। संचालन आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के मंत्री रवि शास्त्री ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, सुभाष, ब्रजमोहन सिंह, राशिद अनवर सिद्दीकी, धर्मपाल सिंह त्यागी, कपिल आर्य, रामपाल तोमर, सुधीर मलिक, विकास मलिक, आदर्श तोमर आदि उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ कब हुआ?
मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ बुधवार को वाराणसी से हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News6495 शिक्षक-कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ