प्रदेश के 11 जिलों के 14 नवनिर्मित वृहद गोसंरक्षण केन्द्रों का लोकार्पण

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को पशुपालन निदेशालय

प्रदेश के 11 जिलों के 14 नवनिर्मित वृहद गोसंरक्षण केन्द्रों का लोकार्पण

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को पशुपालन निदेशालय में आयोजित एक कार्यक्रम में निराश्रित गोवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रदेश के 11 जिलो के 14 नवनिर्मित वृहद गो संरक्षण केंद्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया। अमेठी में चार तथा चन्दौली, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुरनगर, लखीमपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, प्रतापगढ़, बाराबंकी एवं शाहजहांपुर जिलें में एक-एक वृहद गो संरक्षण का शत-प्रतिशत निर्माण काम पूरा हो चुका है। प्रत्येक केंद्र में लगभग 400 गोवंश को संरक्षित किया जा सकता है। इस अवसर पर पशुधन मंत्री ने कहा कि वृहद गो संरक्षण केंद्रों की स्थापना से न केवल गोवंशों को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, बल्कि उनके लिए चारा, पानी, चिकित्सकीय सुविधाएं एवं स्वच्छ वातावरण भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsप्रदेश के 11 जिलों के 14 नवनिर्मित वृहद गोसंरक्षण केन्द्रों का लोकार्पण