उत्कृष्ट 10 ग्राम पंचायतों को मिलेगा 50 लाख का पुरस्कार

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- स्वच्छता व पर्यावरण सहित 10 श्रेणियों में परखेंगे - ग्राम पंचायतें 15 से 30

उत्कृष्ट 10 ग्राम पंचायतों को मिलेगा 50 लाख का पुरस्कार

लखनऊ, प्रमुख संवाददातायूपी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 ग्राम पंचायतों को 50-50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पहली बार मुख्यमंत्री विशेष पुरस्कार की शुरुआत की जाएगी। स्वच्छता व पर्यावरण सहित 10 श्रेणियों में ग्राम पंचायतों को परखा जाएगा। इच्छुक व पात्र ग्राम पंचायतें 15 से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।पंचायतीराज विभाग के निदेशक अमित सिंह के मुताबिक, अभी तक पिछले नौ वर्षों से प्रत्येक जिले की पांच-पांच श्रेण ग्राम पंचायतों यानी कुल 375 ग्राम पंचायतों को पुरस्कार दिया जाता है। अब यह पहली बार है कि पूर्व से चल रही योजना के साथ-साथ पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ 10 ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

जिसके तहत ग्राम पंचायतों का चयन 10 विशेष श्रेणियों में किया जाएगा। जिसमें घर-घर कचरा एकत्रित करना, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, स्वयं की आय सृजित करना, प्लास्टिक मुक्त या प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, मेरा तालाब मेरी योजना, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता व कॉमन सर्विस सेंटर इत्यादि में बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को चुना जाएगा। फिलहाल इच्छुक ग्राम पंचायतों से आवेदन मांगे गए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउत्कृष्ट 10 ग्राम पंचायतों को मिलेगा 50 लाख का पुरस्कार