राशन कोटेदारों का बढ़ा लाभांश, 925 विक्रेताओं को मिलेगा लाभ

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

प्रदेश सरकार ने रामपुर में राशन कोटेदारों के लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की है। अब 78 हजार कोटेदारों को 125 रुपये प्रति कुंतल मिलेंगे। कार्यक्रम में विधायक और जिलाधिकारी ने भाग लिया जबकि ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ भी किया गया।

राशन कोटेदारों का बढ़ा लाभांश, 925 विक्रेताओं को मिलेगा लाभ

​रामपुर। प्रदेश सरकार ने राशन कोटेदारों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए उनके लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की है। अब प्रदेश के 78 हजार से अधिक कोटेदारों को 90 रुपये के स्थान पर 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश मिलेगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का भारत गार्डन में सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में शहर विधायक आकाश सक्सेना और जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी मौजूद रहे। शहर विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि रामपुर में लगभग 17 लाख लाभार्थियों को राशन वितरित किया जा रहा है। उन्होंने विक्रेताओं से अपील की कि जिनकी यूनिट कट गई है, उन्हें नियमानुसार जोड़ने में सहयोग करें।

जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि जनपद के 925 विक्रेताओं को इस वृद्धि का सीधा लाभ मिलेगा।ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली की शुरुआत​राशन वितरण व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के लिए सिंगल स्टेप डोर-टू-डोर डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया गया है। इस व्यवस्था से खाद्यान्न आपूर्ति और वितरण को लेकर कोटेदारों से सीधा फीडबैक लिया जा सकेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराशन कोटेदारों का बढ़ा लाभांश, 925 विक्रेताओं को मिलेगा लाभ