90 से बढ़कर 125 रुपये हुआ राशन डीलरों का लाभांश
हिन्दुस्तान, बिजनौर
उत्तर प्रदेश में उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन में धामपुर तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई। नई ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली से राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता में इजाफा होगा।

उत्तर प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी और राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सोमवार को धामपुर तहसील परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक अशोक कुमार राणा ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सुना। मुख्यमंत्री ने उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया गया। विधायक अशोक कुमार राणा ने लाभांश बढ़ाए जाने पर राशन डीलरों को बधाई देते हुए कहा कि इससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नई फीडबैक प्रणाली से राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।


