अक्तूबर में 3.54 लाख रसोइयों के खाते में पहुंचेगा बढ़ा मानदेय

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार हुआ मानदेय लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय स्कूलों

अक्तूबर में 3.54 लाख रसोइयों के खाते में पहुंचेगा बढ़ा मानदेय

परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए मिड डे मील बनाने वाले 3.54 लाख रसोइयों के बैंक खाते में अक्तूबर से बढ़ा मानदेय पहुंचेगा। अभी तक उन्हें 2000 रुपये मासिक मानदेय मिलता था और अब उन्हें 3000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। रसोइयों के बैंक खाते में बढ़ा हुआ मानदेय दिए जाने की व्यवस्था कर ली गई है।बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इन रसोइयों का मानदेय बढ़ाया गया है। सितंबर से ही मानदेय बढ़ोत्तरी को लागू किया गया है और यह अक्तूबर में उनके बैंक खाते में आ जाएगी। जिलों में मानदेय का भुगतान जिलाधिकारी के माध्यम से किया जाता है।

सभी जिलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि तय समय पर रसोइयों के मानदेय का भुगतान किया जाए। किसी भी कीमत पर देरी न हो। यूपी में 1.42 लाख सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में पीएम पोषण योजना चलाई जा रही है। कुल 1.46 करोड़ विद्यार्थियों को मिड डे मील परोसा जा रहा है। प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के भोजन में 450 ग्राम कैलोरी व 12 ग्राम प्रोटीन व उच्च प्राथमिक के छात्रों के भोजन में 700 ग्राम कैलोरी व 20 ग्राम प्रोटीन होना आवश्यक है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअक्तूबर में 3.54 लाख रसोइयों के खाते में पहुंचेगा बढ़ा मानदेय