डग्गेमार वाहनों पर होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना लागू की जा रही है। 27 आवेदन में से 18 का चयन हुआ, लेकिन अधिकांश आवेदकों ने बस उपलब्ध नहीं कराई। इसमें अनधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संयुक्त चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।

डग्गेमार वाहनों पर होगी कार्रवाई

अलीगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों को ब्लॉक, तहसील एवं जिला मुख्यालय से बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया परिवहन विभाग द्वारा लगातार आगे बढ़ाई जा रही है। योजना के तहत जिले में 27 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें स्क्रीनिंग समिति ने 18 आवेदकों का चयन किया था। आरएम सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि चयनित आवेदकों को मार्गवार संचालन की अनुमति देते हुए प्रतिभूति धनराशि जमा करने और बस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। हालांकि, परमिट फीस एवं संचालन में अपेक्षित आय न होने का हवाला देते हुए अधिकांश चयनित आवेदकों द्वारा बस उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके कारण योजना के तहत बस संचालन प्रारंभ नहीं हो सका।

आरएम के मुताबिक योजना के संचालन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अनधिकृत रूप से संचालित डग्गामार वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए एआरटीओ प्रवर्तन, यात्रीकर अधिकारी, रोडवेज अधिकारियों के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का प्रयास है कि ग्रामीण यात्रियों को सुरक्षित, नियमित एवं अधिकृत परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडग्गेमार वाहनों पर होगी कार्रवाई