करंट से किसान की मौत मामले में दक्षिणांचल को नोटिस

हिन्दुस्तान, मथुरा
share

मथुरा। मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव बोरपा में पिछले दिनों 11 हजार केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवा किसान रूपेश की मौत के मामले में उत्तर प्रद

करंट से किसान की मौत मामले में दक्षिणांचल को नोटिस

मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव बोरपा में पिछले दिनों 11 हजार केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से युवा किसान रूपेश की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने दक्षिणांचल विद्युत निगम को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। मामले को लेकर दिल्ली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत द्वारा आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रूपेश अपने खेत में गया था, जहां 11 केवी विद्युत लाइन के संपर्क में आने से उसकी करंट लगने से मौत हो गई। शिकायतकर्ता कृष्णा राजपूत ने मथुरा जिले में पूर्व में हुई विद्युत दुर्घटनाओं का भी उल्लेख करते हुए विद्युत लाइनों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग की।

मामले में उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा के प्रबंध निदेशक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने प्रबंध निदेशक को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के बाद रिपोर्ट 18 दिसंबर 2026 तक आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकरंट से किसान की मौत मामले में दक्षिणांचल को नोटिस