18 मंडलों और 75 जिलों से चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

मेरठ, उत्तर प्रदेश में 5 अक्टूबर से जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में अंडर-14 जोनल स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों से चयनित युवा खिलाड़ी आठ जोनल टीमों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रतियोगिता के उद्देश्य से युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रदान करना है।

18 मंडलों और 75 जिलों से चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

मेरठ। उत्तर प्रदेश में स्कूली क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की अंडर-14 जोनल स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप पांच अक्टूबर से जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, हापुड़ के मैदान पर शुरू होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित युवा खिलाड़ी आठ जोनल टीमों के रूप में हिस्सा लेंगे। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल परिसर में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि टी-20 स्कूल यूपी क्रिकेट चैंपियनशिप के तहत पहले चरण में अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसके लिए प्रदेश के 18 मंडलों और 75 जिलों में ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया गया।

जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के मुकाबलों के बाद मंडलीय टीमों का गठन हुआ और आगे की चयन प्रक्रिया से जोनल टीमें तैयार की गईं। प्रतियोगिता में वेस्ट यूपी हस्तिनापुर, पूर्वांचल पैंथर्स, रोहिलखंड रॉयल्स, अवध लायंस, बुंदेलखंड टाइगर्स, बृज केसरिया, संगम सुपर किंग्स और सरयू स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबले होंगे। टीमों को दो पूल में बांटा जाएगा। प्रत्येक टीम लीग चरण में तीन मुकाबले खेलेगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला होगा।जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल और सेक्रेटरी डॉ. रोहन सिंघल ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अनुभव देना है। कोच अतहर अली ने बताया कि पांच अक्टूबर से मैदान पर जोनल टीमों के बीच मुकाबले शुरू होंगे। इस दौरान मुरादाबाद के रणजी क्रिकेट खिलाड़ी सलीम अहमद के अलावा रविंद्र भाटिया, पार्थ रावत, आदित्य यादव, मुशर्रफ सब्जवारी, अशरफ सब्जवारी, लियाकत सब्जवारी और अमित राजपूत मौजूद रहे।

Rakesh Priyadarshi

लेखक के बारे में

Rakesh Priyadarshi

शॉर्ट बायो :

राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


कॅरियर का सफर

राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।


विजन

सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News18 मंडलों और 75 जिलों से चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा मंच