होमगार्ड भर्ती : होमगार्ड अभ्यर्थियों की शारीरिक एवं अभिलेखीय जांच की तैयारियां पूरी

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले की पुलिस लाइंस में होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा

होमगार्ड भर्ती : होमगार्ड अभ्यर्थियों की शारीरिक एवं अभिलेखीय जांच की तैयारियां पूरी

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले की पुलिस लाइंस में होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की 13 जुलाई से शुरु होने वाली शारीरिक परीक्षा और अभिलेखीय जांच की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। एडीएम सत्य प्रकाश और एएसपी सुशील कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस कार्यालय पर ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों की बीफ्रिंग की। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती बोर्ड के जरिए दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरुप ही कार्य किए जाने की सभी को हिदायत दी।एएसपी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुल 41,424 होमगार्ड पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा और दस्तावेजों की जांच 13 जुलाई से 7 अगस्त तक होगी।

जिले में यह प्रक्रिया 13 जुलाई से 6 अगस्त तक चलेगी। जबकि 7 अगस्त को रिजर्व डे रखा गया है। इस दिन किसी कारणवश छूटे अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा एवं अभिलेखीय जांच कराई जाएगी। जिले में कुल 1189 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा और अभिलेखीय जांच के लिए बुलाया गया है। इनमें 160 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। महिला अभ्यर्थियों की जांच तीन दिनों में कराई जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई को 50, जबकि 14 और 15 जुलाई को 55-55 महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन होगा। शेष दिनों में पुरुष अभ्यर्थियों की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। उन्होने कहा कि होमगार्ड दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी ड्यूटी में लगे हर कर्मी की है। सभी अधिकारीगणों द्वारा सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को पूरी सतर्कता बरतने, अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार करने तथा भर्ती बोर्ड के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से तकनीकी व अन्य व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त रखने की अपेक्षा की गई ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का व्यवधान न आए । इस ब्रीफिंग सभी सदस्य, संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधिगण तथा परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात समस्त पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।