स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा में कड़ी निगरानी के निर्देश

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा चार अक्तूबर को होगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण कराने के लिए सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों से कड़ी निगरानी और नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा में कड़ी निगरानी के निर्देश

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा चार अक्तूबर को जिले के 43 केंद्रों पर एक पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी। मंगलवार को कलक्ट्रेट के संगम सभागार में डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक समेत अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए।

स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने या नकल कराने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा में कड़ी निगरानी के निर्देश