यूपी में दो दिनों में एसडीएम स्तर के 363 पीसीएस अफसरों के तबादले
- दूसरे दिन 181 पीसीएस इधर से उधर किए गए - अयोध्या में चार नए

लखनऊ, विशेष संवाददाता
तबादले की जानकारी
राज्य सरकार ने दो दिनों में उपजिलधिकारी (एसडीएम) स्तर के 363 अधिकारियों के तबादले किए हैं। रविवार की रात 182 और सोमवार को 181 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। एक ही जिले में तीन साल और मंडल में सात साल की सेवा पूरी करने वालों को स्थानांरित किया गया है। यूपी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भी ये तबादले महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
निर्देश और तैनाती
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते सबसे पहले एक ही जिलों में सालों से जमे अफसरों को हटाने का निर्देश चुनाव आयोग राज्य को देता है। इसीलिए इसको ध्यान में रखते हुए भी अधिकारियों को हटाया गया है। अयोध्या में चार एसडीएम की तैनाती की गई है।
संवर्धन सूची
शैलेंद्र गौतम को महाराजगंज से सीतापुर, अतुल कुमार सिंह फर्रुखाबाद से बलरामपुर, निशांत उपाध्याय बलिया से श्रावस्ती, मल्लिका नैन एसडीएम बरेली से राजिस्ट्रार उत्तर प्रदेश वक्फबोर्ड न्याधिकरण लखनऊ बनाई गई हैं। यदुवीर सिंह झांसी से लखीमपुर खीरी, संतदास पवार मुरादाबाद से लखीमपुर खीरी का एसडीएम बनाया गया है। तृप्ति गुप्ता बरेली से अंबेडकरनगर, गरिमा सौनकिया औरैया से सुल्तानपुर, अभिषेक प्रियदर्शी बलिया से सीतापुर के एसडीएम बनाए गए हैं।
अन्य नियुक्तियाँ
रेणू मिश्रा लखीमपुर खीरी से सिद्धार्थनगर, प्रदीप कुमार विमल कासगंज से लखनऊ के एसडीएम बनाए गए हैं। श्रेया अयोध्या से श्रावस्ती, लोकेश कुमार गाजीपुर से उन्नाव, विनीत कुमार विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ से एसडीएम सुल्तानपुर, सुधीर कुमार अयोध्या से सीतापुर, रिपुदमन सिंह बदायूं से सहायक नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ बनाए गए हैं। प्रीती सिंह मुरादाबाद से सहायक निदेशक सूडा लखनऊ, संजय यादव सहायक नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ से एसडीएम बलरामपुर, बृजेश कुमार वर्मा द्वितीय लखनऊ से गोंडा के एसडीएम बनाए गए हैं।
अंतिम नियुक्तियाँ
रामदेव उन्नाव से लखनऊ, रानी गरिमा जायसवाल सिद्धार्थनगर, मोनिका वर्मा सहायक निदेशक सूडा से सहायक निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ, संदीप कुमार त्रिपाठी शामली से सिद्धार्थनगर के एसडीएम बनाए गए हैं। शशांक शेखर राय सिद्धार्थनगर से लखनऊ, आनंद कुमार तिवारी बाराबंकी से अयोध्या, फूलचंद्र यादव चित्रकूट से सीतापुर, संजय कुमार अग्रहरी हरदोई से सुल्तानपुर के एसडीएम बनाए गए हैं। बृजेंद्र उपाध्याय विशेष कार्याधिकारी कानपुर विकास प्राधिकरण से एसडीएम बाराबंकी, राहुल सिंह सिद्धार्थनगर से सीतापुर, संजीव कुमार यादव मिर्जापुर से अयोध्या व दीपक कुमार गुप्ता गोरखपुर से सीतापुर के एसडीएम बनाए गए हैं।
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


