गाजीपुर से तीन उपजिलाधिकारी का हुआ तबादला

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर 181 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। सूची में तीन उपजिलाधिकारी शामिल हैं, जिनमें एसडीएम हर्षिता तिवारी का ट्रांसफर नोएडा, एसडीएम पुष्पेंद्र पटेल का अम्बेडकर नगर और एसडीएम मनोज कुमार पाठक का इटावा किया गया है। अन्य अधिकारियों के भी स्थानांतरण हुए हैं।

गाजीपुर से तीन उपजिलाधिकारी का हुआ तबादला

गाजीपुर। प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर 181 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जारी तबादला सूची में जिले के तीन उपजिलाधिकारी भी शामिल हैं। मुहम्मदाबाद तहसील की एसडीएम हर्षिता तिवारी का ट्रांसफर नोएडा किया गया है। वहां पर वह नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गौतमबुद्धनगर) में विशेष कार्याधिकारी के पद पर नियुक्त की गई है। इसके साथ ही वर्ष 2019 बैच के एसडीएम सदर पुष्पेंद्र पटेल का ट्रांसफर अम्बेडकर नगर किया गया है। इसके साथ ही वर्ष 2020 बैच के पीसीएस मनोज कुमार पाठक का तबादला इटावा किया गया है। यह वर्तमान में जमानियां तहसील के एसडीएम हैं। वहीं वर्ष 2018 बैच के ध्रुव शुक्ला का मैनपुरी से गाजीपुर ट्रांसफर किया गया है।

इसके अलावा अब्बास हसन नकवी का फिरोजाबाद से गाजीपुर और वर्ष 2020 के शम्भू शरण का वाराणसी से गाजीपुर, देवेंद्र प्रताप को नोएडा से गाजीपुर, अरुण कुमार रामपुर से गाजीपुर ट्रांसफर हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।