यूपी में 15 आईएएस व 23 पीसीएस अफसरों के तबादले

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

- श्रीहरि प्रताप शाही नए पंचायती राज निदेशक - मंत्री की नाराजगी के बाद अमित

यूपी में 15 आईएएस व 23 पीसीएस अफसरों के तबादले

लखनऊ, विशेष संवाददाता

राज्य सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रमुख सचिव पंचायती राज के बाद निदेशक पंचायती राज अमित सिंह भी हटा दिए गए हैं। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर अपने विभाग के दोनों अधिकारियों से नाराज चल रहे थे। शासन ने पीसीएस से पदोन्नति पाकर आईएएस बने अफसरों को भी तैनाती दी है।

अधिकारियों की नई तैनाती

राकेश कुमार सिंह एडीएम (वि/रा) अपर आयुक्त आवास विकास परिषद बनाए गए हैं। नीरज शुक्ला अपर आयुक्त आवास विकास परिषद से प्रबंध निदेशक पीसीएफ, डा. चंद्रभूषण प्रबंध निदेशक पीसीएफ से अपर निदेशक डा. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी बनाए गए हैं। सचिन कुमार सिंह अपर निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा, ध्रुव खाडिया मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर से मुख्य विकास अधिकारी मऊ, विवेक कुमार श्रीवास्तव मुख्य विकास अधिकारी मऊ से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज बनाए गए हैं।

नवीनतम बदलाव

नरेंद्र बहादुर सिंह एडीएम (वि/रा) लखीमपुर खीरी से मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर, श्रीहरि प्रताप शाही अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा से निदेशक पंचायती राज, अमित कुमार सिंह निदेशक पंचायती राज से प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ बनाए गए हैं। प्रकाश बिंदु प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ से सचिव चिकित्सा शिक्षा, माला श्रीवास्तव से निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म का प्रभार हटा दिया गया है, वे सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म बनी रहेंगी। उज्जवल कुमार प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन से विशेष सचिव एवं निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म, जे रीभा विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म एवं अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्चना गहरवार कुलसचिव किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से कुलसचिव डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि तथा रीना सिंह कुल सचिव डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि से कुलसचिव किंग जार्ज चिकित्सा विवि बनाई गई हैं।

पीसीएस अधिकारियों के बदलाव

पीसीएस अधिकारियों में चंद्रेश कुमार एडीएम (न्यायिक) संतकबीरनगर से मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया, ज्ञानेंद्र विक्रम एडीएम ललितपुर से एडीएम (न्यायिक) संतकबीरनगर, लवी त्रिपाठी अपर नगर आयुक्त मेरठ से एडीएम (प्रशासन) सहारनपुर, राजेश कुमार एसडीएम सिद्धार्थनगर से अपर नगर आयुक्त मेरठ बनाए गए हैं। पुष्पेंद्र पटेल एसडीएम अंबेडकरनगर से एडीएम (प्रशासन) रामपुर, अर्पिता गुप्ता प्रतीक्षारत से कुल सचिव बांदा कृषि विवि एवं प्रौद्योगिकी विवि बांदा, विजय शंकर एसडीएम बिजनौर से कुलसचिव महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि कुशीनगर बनाए गए हैं।

अन्य महत्वपूर्ण बदलाव

अभिनव कन्नौजिया एसडीएम अमेठी से संयुक्त दुग्ध आयुक्त, दुग्ध आयुक्त कार्यालय, बृजेश कुमार सिंह एडीएम (नगर) मेरठ से सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण, शिवानी सिंह संबद्ध राजस्व परिषद लखनऊ से एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) जालौन, प्रेम चंद्र मौर्य एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) जालौन से एडीएम (वि/रा) प्रतापगढ़, रामजी मिश्रा उपनिदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से एडीएम (वि/रा) लखनऊ बनाए गए हैं। राजेंद्र कुमार एसडीएम गाजियाबाद से एडीएम (न्यायिक) हरदोई, प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी एडीएम (न्यायिक) हरदोई से एडीएम (प्रशासन) मुरादाबाद बनाए गए हैं।

बृजेश कुमार त्रिपाठी संयुक्त निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय लखनऊ से एडीएम (वि/रा) लखीमपुर खीरी, अनिरुद्ध प्रताप सिंह एडीएम (वि/रा) मुजफ्फरनगर से उप निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंत्री परिषद, किंशुक श्रीवास्तव एडीएम (नगर) अलीगढ़ से प्रतीक्षारत, संगीता देवी एडीएम (प्रशासन) मुरादाबाद से एडीएम (नगर) अलीगढ़ बनाई गई हैं। गंभीर सिंह एडीएम (वि/रा) आजमगढ़ से एडीएम (वि/रा) आजमगढ़, आदित्य कुमार प्रजापति एडीएम (वि/रा) प्रतापगढ़ से एडीएम (नगर) मेरठ बनााए गए हैं। अमित कुमार अपर नगर आयुक्त वाराणसी से उप निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद और मयंक कुंडू एसडीएम हरदोई से एसडीएम मुरादाबाद बनाए गए हैं।

सामान्य प्रश्न

✦राज्य सरकार ने कितने आईएएस अधिकारियों का तबादला किया?−
राज्य सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूपी में 15 आईएएस व 23 पीसीएस अफसरों के तबादले