जिले के 361 उचित दर विक्रेता लाभान्वित होंगे

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

लखनऊ में सोमवार को उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर ई-पास आधारित विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ भी हुआ। गौतमबुद्धनगर में 361 विक्रेता इसका लाभ उठाएंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

जिले के 361 उचित दर विक्रेता लाभान्वित होंगे

ग्रेटर नोएडा। लखनऊ में सोमवार को उचित दर विक्रेताओं के हित में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि करते हुए इसे 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की घोषणा की गई। इस दौरान ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया गया। गौतमबुद्धनगर में भी 361 उचित दर विक्रेता इससे लाभान्वित होंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विधायक दादरी तेजपाल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिलाधिकारी मेधा रूपम समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजिले के 361 उचित दर विक्रेता लाभान्वित होंगे