आउटसोर्स कर्मियों का न्यूनतम मानदेय 20 हजार किए जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
हिन्दुस्तान, बरेली
बरेली में, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश ने सरकार का धन्यवाद किया है क्योंकि उन्होंने आउटसोर्स कर्मियों का न्यूनतम मानदेय 20,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। परिषद के उपाध्यक्ष हरीशंकर ने इस निर्णय को महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

बरेली। प्रदेश के लाखों आउटसोर्स कर्मियों के हित में न्यूनतम मानदेय 20 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने पर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। परिषद के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरीशंकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इसे आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।


