कैबिनेट : मछली पालन को बढ़ावा देने को वर्ल्डफिश के साथ एमओयू
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और पूर्वी उत्तर प्रदेश

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसकी संभावनाओं को विस्तार देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्ल्डफिश उत्तर प्रदेश फिशरीज प्रोजेक्ट सेंटर के संचालन के लिए राज्य सरकार, मत्स्य विभाग और वर्ल्डफिश के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दी गई। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 13.31 लाख टन मत्स्य उत्पादन हो रहा है। एमओयू के जरिए पूर्वी उत्तर प्रदेश में मत्स्य पालन को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक तौर-तरीकों से बढ़ावा दिया जाएगा।
इसका उद्देश्य मछली उत्पादन बढ़ाने के साथ मत्स्य पालकों की आय और रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना है। एमओयू से मत्स्य पालकों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी कमाई के रास्ते भी खुलेंगे। योगी सरकार मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।


