कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए करें आवेदन

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी सरकार ने दशहरे पर किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने का एक और मौका दिया है। कृषि विभाग द्वारा 7 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी। इस बार 2166 अवशेष उपकरणों और 1755 कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए करें आवेदन
कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए करें आवेदन

गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय दशहरे के पर्व पर मुख्यमंत्री योगी सरकार ने किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने का एक और मौका दिया है। कृषि विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों और कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान के लिए सात अक्तूबर की दोपहर 12 बजे से 20 अक्तूबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी। विभाग ने इस बार 2166 अवशेष कृषि यंत्रों और फसल अवशेष प्रबंधन के तहत 1755 कृषि यंत्रों व कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान के लिए आवेदन मांगा है。

योजना की जानकारी

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक के लिए 10-10 लाख रुपये तक की परियोजना लागत पर अनुदान का प्रावधान है। किसान ड्रोन समेत अन्य कृषि यंत्रों के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। वहीं, फसल अवशेष प्रबंधन के तहत व्यक्तिगत कृषि यंत्रों के साथ 30 लाख रुपये तक की परियोजना लागत वाले कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा।

अन्य अवसर

मेज सेलर, मिलेट पार्लर के लिए करें आवेदन

इसके अलावा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम में मेज सेलर, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन में मिलेट पार्लर, कीट एवं रोग नियंत्रण के लिए कृषि रक्षा यंत्र और फसल विविधीकरण कार्यक्रम के तहत कृषि यंत्रों पर भी अनुदान दिया जाएगा। उप कृषि निदेशक डॉ धनंजय सिंह ने बताया कि कृषि यंत्रों की बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर जनपदवार ऑनलाइन होगी। किसान पोर्टल के किसान कॉर्नर में यंत्र बुकिंग प्रारम्भ’ लिंक पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। यंत्रों की सूची, अनुदान की प्रक्रिया और अन्य जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने जिले के उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किसान कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?−
किसान कृषि विभाग के पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर जनपदवार ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए करें आवेदन