कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिये करें ऑनलाइन बुकिंग

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में, प्रदेश सरकार किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए अनुदान प्रदान कर रही है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू हुई है और संबंधित किसान 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। कृषि यंत्रों की पात्रता और बुकिंग की जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिये करें ऑनलाइन बुकिंग

कुशीनगर। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने व खेती को अधिक लाभकारी तथा लागत प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कृषि यंत्रों, परियोजनाओं पर अनुदान दे रही है। उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि इसके लिये ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पात्र किसान 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक किसान विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कृषक द्वारा क्रय किए गए कृषि यंत्र का यूपी यंत्र ट्रैकिंग वेबसाइट पर अपलोड होना अनिवार्य होगा।

कृषि यंत्रों की पात्रता, अनुदान व बुकिंग प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।