डीएम भारी बारिश पर बंद कर सकते हैं स्कूल: राहत आयुक्त

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- कच्चे घरों में रहने वालों की सुरक्षा पर ध्यान दें - डीएम से बचाव

डीएम भारी बारिश पर बंद कर सकते हैं स्कूल: राहत आयुक्त

लखनऊ, विशेष संवाददाता

मुख्यमंत्री के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यूपी में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सतर्कता बरती जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत आयुक्त डा. हृषिकेश भास्कर यशोद शुक्रवार को जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर निर्देश दिए कि बारिश को देखते हुए स्थानीय स्तर पर स्कूल-कॉलेज बंद रखने पर निर्णय करें। कच्चे घरों में रहने वालों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए और प्रभावित तो तुरंत राहत पहुंचाई जाए।

स्थानीय परिस्थितियों का आकलन

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन जिलों में मौसम की स्थिति अधिक खराब है या भारी बारिश हो रही है, वहां स्थानीय परिस्थितियों का आकलन करते हुए स्कूल-कालेजों तथा गैर-आवश्यक सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद रखने के संबंध में आवश्यक निर्णय ले सकते हैं। तेज आंधी व वज्रपात की चेतावनी को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति खुले स्थान, पेड़ के नीचे, बाग या पार्क में न रहे। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रहने को विवश न हो। डीएम स्वयं भ्रमण कर स्थानीय परिस्थितियों का जायजा लें तथा आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जलवायु सलाह

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि 27 सितंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। वहीं राहत आयुक्त ने लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रामपुर, बरेली, पीलीभीत एवं शाहजहांपुर में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम, स्थानीय संचार माध्यमों एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से व्यापक रूप से लोगों को सूचनाएं दी जाएं। बचाव व राहत कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाए।

सामान्य प्रश्न

✦मुख्यमंत्री ने जिलों के डीएम और पुलिस अधिकारियों को क्या निर्देश दिए?−
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम और पुलिस अधिकारियों को यूपी में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सतर्कता बरती जाए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीएम भारी बारिश पर बंद कर सकते हैं स्कूल: राहत आयुक्त