कोटेदारों का लाभांश 35 रुपये बढ़ा, अब मिलेंगे 125 रुपये प्रति कुंतल, सीएम ने सजीव प्रसारण के जरिए की घोषणा, जिले की सभी विधानसभाओं में हुए कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share

-कमीशन बढ़ने पर जताई खुशी,विधानसभाओं में कार्यक्रम-कमीशन बढ़ने पर जताई खुशी,विधानसभाओं में कार्यक्रम -90 के स्थान पर अब कमीशन हुआ 135 रुपये प्रति कुंतल

कोटेदारों का लाभांश 35 रुपये बढ़ा, अब मिलेंगे 125 रुपये प्रति कुंतल, सीएम ने सजीव प्रसारण के जरिए की घोषणा, जिले की सभी विधानसभाओं में हुए कार्यक्रम
कोटेदारों का लाभांश 35 रुपये बढ़ा, अब मिलेंगे 125 रुपये प्रति कुंतल, सीएम ने सजीव प्रसारण के जरिए की घोषणा, जिले की सभी विधानसभाओं में हुए कार्यक्रम

फतेहपुर। लंबे समय से लाभांश बढ़ाए जाने की मांग कर रहे कोटेदारों को सोमवार को शासन ने बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि की घोषणा की। इसके बाद अब कोटेदारों को 90 रुपये के बजाय 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश मिलेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा का सभी विधानसभाओं में सजीव प्रसारण किया गया। लाभांश बढ़ने पर कोटेदारों ने खुशी जताते हुए शासन के फैसले का स्वागत किया। उचित दर विक्रेताओं को राज्य सरकार के बजट से अतिरिक्त लाभांश वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। अब तक उचित दर विक्रेताओं को 90 रुपये प्रति कुंतल लाभांश दिया जा रहा था।

इसमें 35 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि के बाद लाभांश बढ़कर 125 रुपये प्रति कुंतल हो गया है। डीएसओ सुनील पुष्कर ने बताया कि लाभांश बढ़ाए जाने के साथ ही सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉश आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ भी किया गया है। इसका सजीव प्रसारण जिले की सभी विधानसभाओं में किया गया। सदर विधानसभा के तेलियानी ब्लॉक में डीएम निधि गुप्ता वत्स, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पूर्व विधायक विक्रम सिंह और डीएसओ की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री भारत साहू ने खुशी जताते हुए अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सौरभ अग्रहरि, अतुल गुप्ता, गोलू पुरवार, शिवप्रसाद, रमनलाल आदि मौजूद रहे।इसी तरह अयाहशाह विधानसभा के बहुआ ब्लॉक में विधायक विकास गुप्ता की अध्यक्षता में, जहानाबाद विधानसभा के खजुहा ब्लॉक में विधायक राजेंद्र पटेल की अध्यक्षता में, बिंदकी विधानसभा के मलवां ब्लॉक में विधायक जय कुमार सिंह जैकी की अध्यक्षता में, खागा विधानसभा के विजयीपुर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख हसवा विकास पासवान की मौजूदगी में तथा हुसेनगंज विधानसभा के हथगाम ब्लॉक में पूर्व राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकोटेदारों का लाभांश 35 रुपये बढ़ा, अब मिलेंगे 125 रुपये प्रति कुंतल, सीएम ने सजीव प्रसारण के जरिए की घोषणा, जिले की सभी विधानसभाओं में हुए कार्यक्रम