कोटेदारों को 90 रुपए की जगह मिलेगा 125 रुपए प्रति कुंतल कमीशन

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

सुलतानपुर में उचितदर विक्रेताओं के लाभांश को 90 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपए प्रति कुंतल करने की घोषणा की गई। प्रत्येक विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कुल 1079 उचितदर विक्रेता हैं और जिले में हर महीने खाद्यान्न का आवांटन करीब 1 लाख 64 हजार कुंतल होता है।

कोटेदारों को  90 रुपए की जगह मिलेगा 125 रुपए प्रति कुंतल कमीशन

सुलतानपुर। प्रदेश सरकार की ओर से उचितदर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि की जानकारी देने के लिए प्रत्येक विधानसभा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का संजीव प्रसारण उचितदर विक्रेताओं को दिखाया गया। उचितदर विक्रेताओं को अब 90 रुपए की जगह 125 रुपए प्रति कुंतल की दर से कमीशन मिलेगा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शासन स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिले में कुल उचितदर विक्रेताओं की संख्या 1079 है। प्रत्येक माह जिले में खाद्यान्न का आवांटन लगभग एक लाख 64हजार 90 कुंतल 24 किलोग्राम होता है।

पूर्व में उचितदर विक्रेताओं को 90 रुपए प्रति कुंतल लाभांश मिलता था। उचितदर विक्रेताओं की मांग पर शासन ने बढ़ाकर 125 रुपए प्रति कुंतल लाभांश कर दिया गया है। विक्रेताओं में खुशी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकोटेदारों को 90 रुपए की जगह मिलेगा 125 रुपए प्रति कुंतल कमीशन