जिले के 11 सौ एनएचएम कर्मियों को मिलेगा स्थानांतरण नीति का लाभ

हिन्दुस्तान, बस्ती
share

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की स्थानांतरण की मांग को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। मिशन निदेशक ने अंतरजनपदीय और जनपदीय स्थानांतरण नीति लागू की है, जिससे 1100 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को राहत मिलने की उम्मीद है। संगठन की अन्य मांगों पर भी विचार करने का आश्वासन दिया गया है।

जिले के 11 सौ एनएचएम कर्मियों को मिलेगा स्थानांतरण नीति का लाभ

बस्ती, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में तैनात संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की लंबे समय से चली आ रही स्थानांतरण की मांग को शासन ने स्वीकार्य कर लिया है। मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की मांग को स्वीकार करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अंतरजनपदीय और जनपदीय स्थानांतरण नीति लागू कर दिया है। इससे जिले में एनएचएम के तहत कार्यरत 1100 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को राहत मिलने की उम्मीद है। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बताया कि संगठन की ओर से लंबे समय से स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की जा रही थी।

इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एनएचएम संविदा कर्मियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया था। इनमें 10 वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, समान कार्य के लिए समान वेतन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा के तहत 10 लाख रुपये का चिकित्सा बीमा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए और ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग प्रमुख थी।मिशन निदेशक ने स्थानांतरण नीति लागू कर संगठन की प्रमुख मांग को स्वीकार किया है। अन्य मांगों पर भी विचार करने का आश्वासन दिया गया है। मंडल अध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी जल्द ही लखनऊ जाकर उच्चाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और लंबित मांगों को उनके समक्ष रखेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजिले के 11 सौ एनएचएम कर्मियों को मिलेगा स्थानांतरण नीति का लाभ