भेड़ प्रजनन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 1.25 करोड़ रूपये स्वीकृत
हिन्दुस्तान, लखनऊ
राज्य सरकार ने भेड़ तथा ऊन विकास योजना के लिए 1.25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। पशुधन विभाग ने शासनादेश जारी किया है जिसके अनुसार धनराशि का आवंटन संबंधित जिलों की योजना समिति से अनुमोदन पाने के बाद किया जाएगा।

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने प्रदेश में भेड़ तथा ऊन विकास योजना के तहत भेड़ प्रजनन सुविधाओं का प्रसार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपये वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत किए हैं। इस संबंध में पशुधन विभाग की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश के अनुसार जिला योजनाओं के जिलेवार/योजनावार परिव्यय निर्धारण के बाद स्वीकृत धनराशि को आवंटित परिव्यय में समायोजित कराते हुए यथावश्यकता संबंधित जिलों की जिला योजना समिति का कार्योत्तर अनुमोदन प्राप्त किए जाने का उत्तरदायित्व निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग का होगा।


