ग्रामीण सड़कों के लिए 143 करोड़
हिन्दुस्तान, लखनऊ
लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना में 143.87 करोड़ रुपये

लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना में 143.87 करोड़ रुपये दिए हैं। विशेष सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए निर्देश भेजा है। पीएमजीएसवाई में केंद्र सरकार ने 86.32 करोड़ और राज्य सरकार ने 57.55 करोड़ रुपये दिए हैं। इस योजना में गांवों और ब्लाकों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का काम किया जाएगा।

