उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ की सभी इकाइयां भंग
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी में उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ की एक आपात बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश एवं जिला इकाइयों को भंग करने का निर्णय लिया गया। नए संगठन की स्थापना के लिए सभी प्रकोष्ठों का जल्द पुनर्गठन किया जाएगा। बैठक में प्रमुख नेता और सदस्य मौजूद रहे।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ की गुरुवार को आपात बैठक हुई। ठठेरी बाजार स्थित प्रतिष्ठान में प्रदेश अध्यक्ष रवि सर्राफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश एवं जिला इकाई समेत सभी प्रकोष्ठों को भंग करने का निर्णय लिया। जल्द ही इन इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा। बैठक में कृष्ण कुमार सेठ, श्याम सुंदर सिंह, विनोद कुमार सेठ, कमल कुमार सिंह, विष्णु दयाल सेठ, किशोर कुमार सेठ आदि मौजूद रहे।


