खाद्य प्रसंस्करण की 51 परियोजनाओं को मंजूरी, 276.80 करोड़ का निवेश होगा
उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के तहत 25 जिलों में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के 51 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में 276.80 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और 65.5501 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और किसानों, युवाओं तथा महिलाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर बढ़ाना है।

-उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दिशा-निर्देशों में ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग लगाने पर जोर, किसानों, युवाओं और महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने पर जोर लखनऊ, विशेष संवाददाता
ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयों को मंजूरी
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दिशा-निर्देशों में खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के तहत हाथरस, सीतापुर, आगरा, बरेली, पीलीभीत, गोरखपुर, शाहजहांपुर, लखनऊ, बदायूं, आजमगढ़, बाराबंकी, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, इटावा, कुशीनगर, एटा, कानपुर नगर, बहराइच, बिजनौर, वाराणसी, बुलंदशहर, अलीगढ़, रामपुर और हरदोई में इकाइयां स्थापित करने के 51 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
इन परियोजनाओं पर कुल 276.80 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। स्वीकृत प्रस्तावों के सापेक्ष 65.5501 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। कृषि उत्पादन आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय इम्पावर्ड समिति (एसएलईसी) ने उप मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद इन प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की। सरकार का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर
युवाओं और महिलाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते
ग्रामीण क्षेत्रों में इकाइयां स्थापित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, जबकि महिलाओं को उद्यमिता से जुड़ने के अवसर प्राप्त होंगे। छोटे उद्यमियों और किसानों को भी कृषि आधारित उद्योगों से जुड़कर अपनी आय बढ़ाने का अवसर मिल सकेगा।

