केन्द्र के साथ सार्थक संवाद के लिए मजबूत मसौदा तैयार करें अधिकारी- पाण्डेय

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने किसानों से अनाज खरीद और खाद्यान्न वितरण पर मुद्दों पर स्पष्ट मसौदा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विषयों को संवेदनशीलता के साथ देखना चाहिए ताकि केन्द्र सरकार के समक्ष प्रदेश की स्थिति स्पष्ट हो सके।

केन्द्र के साथ सार्थक संवाद के लिए मजबूत मसौदा तैयार करें अधिकारी- पाण्डेय

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने किसानों से अनाज खरीद, सहकारी समितियों के देयकों, खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण एवं पात्र लोगों तक समय पर खाद्यान्न वितरण से जुड़े मुद्दों पर प्रदेश का पक्ष स्पषट रूप से रखने के लिए मसौदा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। श्री पाण्डेय ने विभागीय अफसरों से कहा है कि वे उक्त सभी विषयों को संवेदनशीलता से देखें ताकि केन्द्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के समक्ष प्रदेश की स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।

बैठक का आयोजन

श्री पाण्डेय मंगलवार को बापू भवन स्थित उनके कार्यालय में खाद्यान्न खरीद एवं सार्वजनिक वितरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक कर रहे थे। इस दौरान श्री पाण्डेय ने केन्द्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय से संबंधित नौ प्रकरणों की समीक्षा की और प्रत्येक विषय के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों से खरीद, सहकारी समितियों के देयकों, खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण और पात्र लोगों तक समय पर वितरण से जुड़े विषयों को संवेदनशीलता से देखा जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लंबित प्रकरणों के संबंध में उपलब्ध अभिलेखों और अद्यतन आँकड़ों के आधार पर प्रदेश का पक्ष स्पष्ट रूप से तैयार किया जाए, जिससे केन्द्र सरकार के साथ सार्थक संवाद हो सके।

खरीद और वितरण पर चर्चा

बैठक में गेहूँ खरीद पर विकास सेस की प्रतिपूर्ति तथा खरीफ विपणन मौसम 2017-18 के लिए सहकारी समितियों के कमीशन में संशोधन पर चर्चा हुई। मंत्री ने इन दोनों विषयों की स्थिति की समीक्षा करते हुए इनके नियमानुसार समाधान के लिए आवश्यक विवरण तैयार करने पर जोर दिया। खरीफ विपणन मौसम 2022-23 में खरीदे गए मोटे अनाज के वितरण से संबंधित 118.24 करोड़ रुपये की बकाया खाद्य सब्सिडी का विषय भी बैठक में रखा गया।

आर्थिक सहायता की समीक्षा

श्री पाण्डेय ने वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक अंतरराज्यीय आवागमन, हैंडलिंग चार्ज और डीलर मार्जिन के मद में 632.04 करोड़ रुपये की बकाया केंद्रीय सहायता से संबंधित स्थिति की समीक्षा की। वर्ष 2024-25 के लिए जारी 158.07 करोड़ रुपये की मदवार स्वीकृति तथा शेष प्रकरणों की प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए उन्होंने लंबित धनराशि के संबंध में प्रभावी पैरवी की आवश्यकता बताई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦खाद्य एवं रसद मंत्री ने किसानों से क्या मुद्दों पर स्पष्ट मसौदा तैयार करने के निर्देश दिए हैं?−
खाद्य एवं रसद मंत्री ने अनाज खरीद, सहकारी समितियों के देयकों, खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण और पात्र लोगों तक समय पर खाद्यान्न वितरण के मुद्दों पर स्पष्ट मसौदा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेन्द्र के साथ सार्थक संवाद के लिए मजबूत मसौदा तैयार करें अधिकारी- पाण्डेय